दिशा पटानी ने बीच पर न्यूड शेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीर देख बेकाबू हुए फैन्स

By प्रिया मिश्रा | Feb 10, 2022

एक्ट्रेस दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दिशा के फैंस उनकी तस्वीरों को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दिशा अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने लंबे समय के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी बिकनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में दिशा का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में दिशा न्यूड कलर की बिकनी में अपनी टोंड थाई और फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। खुले बालों में दिशा का कातिलाना लुक देखकर फैंस खुद को उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दिशा की तस्वीर पर जी खोलकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओ गॉड तुम बहुत सेक्सी लग रही हो।' वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट किया, ' मालदीव तो मैडम आपके कारण ही चल रहा है।' दिशा की इस फोटो को सिर्फ 1 घंटे में छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाले इमोजी की झड़ी लगा दी है। बता दें कि इससे पहले भी दिशा कई बार बिकनी में अपनी हॉट फोटोज से सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नोरा फ़तेही की चाल को ट्रोल कर रहे हैं फैन्स, कहा- सीधा नहीं चल सकती क्या?, देखें वायरल वीडियो

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी को आखिरी बार प्रभु देवा की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में देखा गया था। दिशा अपनी अगली फिल्म 'एक विलेन 2' में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र