सोशल मीडिया पर नोरा फ़तेही की चाल को ट्रोल कर रहे हैं फैन्स, कहा- सीधा नहीं चल सकती क्या?, देखें वायरल वीडियो

nora fatehi

हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू रंग की स्किन टाइट जींस पहने नज़र आ रही हैं। उन्होंने एक बैग कैरी किया है और उनके बाल खुले हैं। नोरा ने मेकअप किया है और वे कैमरे की तरफ पोज़ करती नजर आ रही हैं।

दिलबर-दिलबर सॉन्ग से मशहूर हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस और अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं। नोरा के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं। नोरा की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाते हैं। हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू रंग की स्किन टाइट जींस पहने नज़र आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बैग कैरी किया है और उनके बाल खुले हैं। नोरा ने मेकअप किया है और वे कैमरे की तरफ पोज़ करती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: एवलिन शर्मा ने फिर शेयर की बेटी को ब्रेस्टफीड करते हुए तस्वीर, बताया क्यों बार-बार शेयर करती हैं ऐसी फोटोज़

नोरा का यह वीडियो सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को 1 घंटे में साढ़े आठ हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स नोरा की चाल पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, "यह सीधा क्यों नहीं चल सकती।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या बात हैक!" एक यूजर ने कमेंट किया, "यह जानबूझकर पीछे झुक कर चलती है।"

नोरा फतेही बॉलीवुड की एक टैलेंटेड अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर भी है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के आइटम सांग 'कुसु कुसु' में नजर आई थी। गाने में उनके बोल्ड अवतार और सेक्सी मूव्स देखकर लाखों लोग घायल हो गए थे।सोशल मीडिया पर भी नोरा काफी एक्टिव रहती है। करोड़ो लोग नोरा फतेही को फॉलो करते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़