Gym पहुंची दिशा पाटनी के साथ लड़को ने की छेड़खानी, अभिनेत्री ने Tiger Shroff स्टाइल में दिया जवाब

By एकता | May 22, 2022

अभिनेत्री दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अभिनेत्री की फैन-फॉलोविंग काफी तगड़ी है और आए दिन वह अपने बिकिनी लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं। हॉट लुक्स से सोशल मीडिया पर कहर बरसाने वाली दिशा इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। दरअसल अभिनेत्री का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा एक्शन करती नजर आ रही हैं और उनके इस अवतार को देखकर लोगों की साँसे अटक गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: लोगों के दिलों में आग लगाने से बाज नहीं आती ये अभिनेत्री, इनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर बहक उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "Just a regular day at the gym"। वीडियो में दिशा बालों को बांधते हुए जिम में एंट्री करती नजर आ रही हैं। जिम में पहले से ही मौजूद दो लड़को की नजर अभिनेत्री पर पड़ती हैं। उन दोनों में से एक लड़का आकर दिशा का रास्ता रोकता है और उन्हें छेड़ने लगता है। अपने साथ गलत होता देखकर अभिनेत्री चुप नहीं बैठती बल्कि इसका मुँहतोड़ जवाब देती हैं और जबदरस्त एक्शन के साथ वह उस लड़के की पिटाई कर देती हैं।

इसे भी पढ़ें: 'नाईट ड्रेस में ही आ गयी' मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची Janhvi Kapoor का लोगों ने उड़ाया मजाक

आपको बता दें की दिशा पाटनी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो लड़कियों की असर जिंदगी पर आधारित है। लेकिन इसे अभिनेत्री के एक्शन मूव्स दिखाने के लिए बनाया गया है। दिशा के इस वीडियो पर अबतक आठ लाख के करीब लोग अपना दिल हार बैठे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर ट्रोलर तक हर कोई अभिनेत्री के जबरदस्त एक्शन मूव्स देखकर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ करते हुए वीडियो पर कमेंट करने में लगे हुए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स और योद्धा में नजर आने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

प्रमुख खबरें

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Pratapgarh में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, 2 लोगों की गई जान और तीन जख्मी

Lucknow में 26 नवंबर को Congress की संविधान दिवस रैली में शामिल होंगे Mallikarjun Kharge

Australia और Solomon Islands के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता, विदेशी सैन्य अड्डे पर लगी रोक