मरने से चंद घंटों पहले दोस्तों के साथ मस्ती करती हुयी दिशा सालियान, आखिर कैसे कर सकती है खुदखुशी?

By श्वेता उपाध्याय | Aug 10, 2020

सुशांत के निधन के बाद से हर जगह माहौल गरमाया हुआ है। जहां हर किसी को लग रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की वहीं अब उनके मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लोग दिशा सालियान के केस के साथ इसे जोड़ रहे हैं। दिशा, जो कि सुशांत की पूर्व मैनेजर भी रह चुकी हैं, उनकी मृत्यु 8 जून को हुई थी। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपने बिल्डिंग के 14 वें मंज़िल से कूद कर अपनी जान ले ली। लेकिन ये मामला भी सुशांत की मृत्यु जैसा ही है। इतना सीधा नहीं जितना सभी को दिखाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में अब फॉरेंसिक टीम ने किये चौंकाने वाले खुलासे!

हाल ही में सोशल मीडिया पर दिशा सालियान का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल होने लगा। उस वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी मौत से कुछ घंटे पहले का ही है। वीडियो में उन्हें अपने कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है और इसे देख कर कोई नहीं कह सकता की दिशा के मन में खुदखुशी का कोई ख्याल भी आ रहा होगा।

बताया जा रहा है कि वीडियो दिशा सालियान की पार्टी का है। इस पार्टी में दिशा अपने मंगेतर रोहन रॉय और कुछ करीबी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो दिशा के दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया जा रहा है और इसे उनका आखिरी वीडियो भी बताया जा रहा है। वीडियो बाहर आते ही, लोग इसे ट्विटर पर खूब शेयर कर रहे हैं और मुंबई पुलिस की जाँच पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं..

दिशा और उनके दोस्त वीडियो में ऋतिक रोशन की फिल्म मिशन कश्मीर के गाने रिंद पोशमाल पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। अगर ख़बरों की माने तो जिस मलाड स्थित फ्लैट पर दिशा अपने दोस्तों के संघ पार्टी कर रही थीं उसी बिल्डिंग से कूदकर उन्होंने जान दे दी। तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया, वो भी इतने खुश माहौल में।

बता दें कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि दिशा जब बिल्डिंग से गिरी थीं तब वे निर्वस्त्र थीं। हालाँकि मुंबई पुलिस के डीसीपी ने अब इसे एक अफवाह बता कर इस बात को ख़ारिज कर दिया है। उनका कहना है कि दिशा की मृत्यु के तुरंत बाद ही पुलिस वहां पंचनामा करने पहुँच गयी थी और दिशा के माता पिता भी वहीं मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: पृथक-वास को आशीर्वाद के तौर पर देखती हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास

चुप्पी तोड़ते हुए दिशा सालियान के माता-पिता ने भी कहा कि 'अपने फायदे के लिए हमारी बेटी को बदनाम मत कीजिए। उसके साथ मत खेलिए। हमने हमारी इकलौती बेटी को तो खो ही दिया लेकिन लोग अब उसकी छवि को भी खराब कर रहे हैं। हमारी बेटी का न तो रेप हुआ और न ही वह गर्भवती थी। वह इस तरह से हमारा उत्पीड़िन करके हमें मार देना चाहते हैं। हमारी भारत के लोगों से, सभी मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य सभी से कहना है कि सब कुछ गलत है। सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह हैं और हमे मुंबई पुलिस पर पूर्ण विश्वास है।'

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट