दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत की जांच के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2025

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जून 2020 में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई अपनी बेटी की मौत की नये सिरे से जांच कराने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

हालांकि, शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता ने आश्चर्य जताया कि चार साल बाद अचानक यह मामला सुर्खियों में क्यों आ गया। उन्होंने इसमें साजिश की आशंका जताई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र अभी चल रहा है।

सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने कहा कि वे अभी भी याचिका दायर करने की प्रक्रिया में हैं और बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय रजिस्ट्री विभाग में इस पर नंबर दर्ज कराएंगे।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा सालियान के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई तथा बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई।

दिशा सालियान की मौत आठ जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

Smriti Irani का राहुल गांधी पर तंज, 56 चुनाव हारने के बाद भी नहीं स्वीकारी विफलता

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य