Disney–YouTube TV Deal: ABC और ESPN चैनल फिर बहाल, ब्लैकआउट खत्म; मल्टी-ईयर एग्रीमेंट से ग्राहकों को राहत

By Ankit Jaiswal | Nov 15, 2025

अमेरिका में स्ट्रीमिंग सेवाओं के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार डिज़्नी और यूट्यूब के बीच नई डील पर सहमति बन गई है, जिसके बाद ABC, ESPN और डिज़्नी के अन्य चैनल फिर से YouTube TV पर दिखाई देने लगे हैं।बता दें कि यह विवाद अक्टूबर के अंत में तब शुरू हुआ था जब डिज़्नी ने बातचीत में गतिरोध के कारण अपने चैनल प्लेटफ़ॉर्म से हटा लिए थे।

 

डिज़्नी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक मल्टी-ईयर डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट है, जो डिज़्नी के कंटेंट के मूल्य को पहचानता है और YouTube TV ग्राहकों को अधिक विकल्प और लचीलापन देता है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि चैनल रिस्टोर होने शुरू हो चुके हैं और उपयोगकर्ताओं को इसका प्रभाव लगभग तुरंत दिखने लगेगा।

 

गौरतलब है कि इस नई डील में डिज़्नी+ और हूलू बंडल की सामग्री अब YouTube TV पर शेयर की जा सकेगी, जिससे उपभोक्ताओं के लिए कंटेंट लाइब्रेरी काफी विस्तृत हो जाएगी। दूसरी ओर, यूट्यूब (जो गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के स्वामित्व में है) ने पहले आरोप लगाया था कि डिज़्नी ब्लैकआउट की धमकी को बातचीत का हथियार बना रहा है, जिससे ग्राहकों पर ज्यादा कीमत का बोझ आ सकता था। डिज़्नी ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि YouTube TV उनकी सामग्री की उचित कीमत चुकाने को तैयार नहीं था।

 

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि चैनल और उपयोगकर्ताओं की सेव्ड रिकॉर्डिंग्स 24 घंटे के अंदर पूरी तरह बहाल हो जाएंगी। यूट्यूब प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वे इस समझौते से संतुष्ट हैं और ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। पिछले महीने यूट्यूब ने यह घोषणा भी की थी कि अगर ब्लैकआउट लंबा चला, तो ग्राहकों को 20 डॉलर का क्रेडिट दिया जाएगा। वर्तमान में YouTube TV की बेस सब्सक्रिप्शन कीमत 82.99 डॉलर प्रति माह है।

 

बता दें कि YouTube TV अमेरिका का सबसे बड़ा इंटरनेट टीवी प्रदाता है, जिसके 90 लाख से अधिक ग्राहक हैं, जबकि डिज़्नी के स्वामित्व वाले Hulu के लगभग आधे ग्राहक हैं। ऐसे में इस डील के बाद बाज़ार में प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं तक कंटेंट पहुंचाने को लेकर एक बड़ी राहत महसूस की जा रही है और यह समझौता उद्योग में स्थिरता बनाए रखने के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate