डीके शिवकुमार के खिलाफ 'आय से अधिक संपत्ति' केस पहुंचा SC, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2024

हाई कोर्ट द्वारा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ याचिका खारिज करने के कुछ दिन बाद अब यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। बीजेपी विधायक बसन गौड़ा पाटिल यतनाल ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर संदेश दिया है कि वह कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। यत्नाल ने अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई केस वापस लेने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी। 29 अगस्त को हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों कर्नाटक सरकार ने लगाई प्रिंसिपल के अवार्ड पर रोक? हिजाब का क्या है मामला

हाई कोर्ट ने 67 पृष्ठ के फैसले में कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय को विचार करना चाहिए। पीठ ने इस मामले पर अपना फैसला 12 अगस्त को सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई ने पहले आरोप लगाया था कि शिवकुमार ने 2013 और 2018 के बीच आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। इस अवधि के दौरान वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने शिवकुमार पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के सिलसिले में जांच शुरू की गई थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान कैबिनेट ने 23 नवंबर को कहा था कि शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए सीबीआई को सहमति देने का पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का कदम कानून के अनुरूप नहीं था और उसने मंजूरी वापस लेने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat Express ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किए Chenab और Anji पुल

Pitru Paksha पर Gaya में Pind Daan का महत्व, Patna से यात्रा रूट और पूजा के नियम

LPU उपद्रव के बाद 10 दिनों के लिए फिजिकल क्लासेज सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार

Andhra Pradesh में CBG प्लांट पर 1 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी Reliance, 3 लाख नौकरियां