Donald Trump के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर बढ़ी तकरार, Elon Musk ने नई पार्टी का किया ऐलान

By एकता | Jul 06, 2025

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद, उनके सपनों का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अब कानून बन गया है। इस नए कानून के आते ही, ट्रंप और अमेरिका के जाने-माने बिज़नेसमैन एलन मस्क के बीच का तनाव और भी गहरा गया है। ट्रंप के साथ चल रही इस खींचतान के बीच, टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। मस्क ने इस बारे में लोगों की राय जानने के लिए एक सर्वे भी करवाया था, और उसके नतीजे बेहद हैरान करने वाले थे, ज़्यादातर अमेरिकी लोगों ने उनकी नई पार्टी बनाने के पक्ष में वोट किया।

टेक दिग्गज मस्क ने स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकियों से पूछा था, "क्या आप दो-पक्षीय (कुछ लोग इसे एक-पक्षीय कहते हैं) प्रणाली से आज़ादी चाहते हैं? क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए?" उनके सर्वेक्षण में 1,248,856 लोगों ने मतदान किया, जिसमें से 65 प्रतिशत प्रतिभागियों ने 'हाँ' में मतदान किया, जबकि 34.6 प्रतिशत ने 'नहीं' में मतदान किया।

इसके बाद शनिवार को एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, '2 से 1 के अनुपात में, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको यह मिल जाएगी! जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है, तो हम एक-पक्षीय प्रणाली में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं। आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी आज़ादी वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।'

इसे भी पढ़ें: कोलंबियाई सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या करने का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एलन मस्क 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के बड़े दानदाताओं में से एक थे। हाल तक, यह माना जाता था कि मस्क, ट्रंप के खास करीबी थे। हालांकि, DOGE से बाहर निकलने के बाद, मस्क और ट्रंप के बीच खुलेआम मतभेद और बहस देखी गई। इसकी मुख्य वजह यह थी कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क, ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। मस्क ने बार-बार इस टैक्स बिल को खत्म करने की अपील की, लेकिन ट्रंप ने शुक्रवार को इस पर दस्तखत कर इसे कानून बना दिया।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर Gold-Silver की मजबूत अग्रिम बुकिंग से आभूषण कारोबारियों में उत्साह

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस