गिरिराज की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर NDA में तकरार, नीतीश की JDU बोली- संविधान भी साथ लेकर चलें

By अंकित सिंह | Oct 15, 2024

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बिहार में मुस्लिम आबादी वाले पांच जिलों में चार दिवसीय 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' निकालने वाले हैं। हालांकि, इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एक और विवाद पैदा हो गया है। दोनों दल एनडीए का हिस्सा हैं। जद (यू) नेता यात्रा के लिए गिरिराज सिंह के प्रस्ताव की आलोचना कर रहे हैं। जदयू नेताओं का दावा है कि यह राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ देगा और ऐसा लगता है कि यह 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए दंगे कराने का प्रयास है।

हालाँकि, अपनी आक्रामक बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले गिरिराज सिंह ने अपने प्रस्ताव का बचाव करते हुए कहा है कि यात्रा हिंदुओं के बीच एकता लाएगी और जो लोग अब आपत्ति जता रहे हैं, उन्होंने तब नहीं किया था जब (राष्ट्रीय जनता दल नेता) तेजस्वी यादव ने मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट करने के लिए एक यात्रा का आयोजन किया था। हिंदुत्व विचारधारा के एक प्रमुख चेहरे के रूप में देखे जाने वाले गिरिराज सिंह ने कहा कि 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' हिंदुओं को एकजुट करेगी, ताकि उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं की तरह काटा ना जाए।

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan Security: पीएम मोदी के हनुमान की बढ़ी सुरक्षा, अब Z कैटेगरी की सिक्योरिटी में रहेंगे चिराग पासवान

यात्रा भागलपुर से शुरू होगी, जहां से जदयू नेता अजय कुमार मंडल सांसद हैं। 18 अक्टूबर को पूजा और हवन के बाद यात्रा कटिहार, पूर्णिया और अररिया से गुजरते हुए किशनगंज में समाप्त होगी। सभी पांच जिले बिहार के सीमांचल का हिस्सा हैं और इनमें अच्छी खासी मुस्लिम आबादी है। कटिहार लोकसभा क्षेत्र में जदयू नेता दुलार चंद्र गोस्वामी कांग्रेस नेता तारिक अनवर से हार गए। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव ने जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा को हराया। इसी तरह किशनगंज में कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद ने जेडीयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम को हराया। हालाँकि अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा है, जिसे प्रदीप कुमार सिंह ने 2009, 2019 और 2024 में जीता है।

प्रमुख खबरें

Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को बताया वंशवाद बचाओ नाटक

Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

PM Modi ने flydubai के घायल कैप्टन Smit Machhar से बात कर सराहा अदम्य साहस

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू