By रितिका कमठान | Mar 05, 2025
दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में मस्जिद को लेकर विवाद हो रहा है। ब्रह्मपुरी इलाके में मस्जिद के विस्तार किया जा रहा है, जिसके बाद इलाके में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस मामले पर पुलिस ने एक बयान भी जारी किया है।
स्थानीय लोगों ने किया विरोध
वहीं 13 फरवरी को एक अन्य शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया कि अनाधिकृत निर्माण किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस निर्माण के लिए अल मतीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरुरी अनुमति ली जा चुकी थी। हालांकि नए गेट का निर्माण करने का कुछ लोगों ने विरोध किया था। इस विरोध के बाद मस्जिद की मैनेजिंग बॉडी ने इस निर्माण कार्य को रोकने पर सहमति जताई थी। पुलिस का कहना है कि 18 फरवरी को एमसीडी को एमसीडी को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके बाद निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी।
वहीं तीन मार्च की रात को पुलिस को स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिली थी। इस शिकायत में कहा गया कि रात में पथराव हुआ है। हालांकि इस घटना की जांच की गई तो उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में ऐसी पथराव की कोई घटना के सबूत नहीं मिले। बयान की मानें तो इस मामले को पुलिस बेहद संवेदनशील मान रही है। इस देखते हुए इलाके में गश्त भी तेज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की है।