सपा सांसद का विवादित बयान, कहा- अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

संभल। सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने एक विवादित बयान देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और आगे भी रहेगी क्योंकि यह इस्लाम का कानून है कि जहां एक बार मस्जिद बन जाती है, वह जमीन मस्जिद ही रहती है। विवादित बयानों के जरिए अकसर सुर्खियां बटोरने वाले बर्क ने कहा, हकीकत तो यह है कि वहां बाबरी मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद रहेगी। उन्होंने कहा,‘‘ जहां एक मर्तबा कोई भी मस्जिद अल्लाह की तरफ से बन जाती है तो वह जमीन मस्जिद ही रहती है। यह इस्लाम का कानून है। यहां पर जिन हालात में, भाजपा की सरकार है। यह आरएसएस की मैंडेट सरकार है। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण पर परेशान हुआ पाकिस्तान, भूमिपूजन की आलोचना करते हुए कही ये बात

उन्होंने जो कुछ भी अमल किया है, उस पर मुसलमान ने बहुत सब्र से काम किया है।’’ भाजपा पर निशाना साधते हुए बर्क ने कहा, उनकी सरकार है। उन्होंने अपनी ताकत के बलबूते पर यहां पर बुनियाद रख दी .... हमारे साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी हुई है लेकिन हमने सब्र से काम लिया है और आज भी हम अल्लाह के भरोसे पर यह उम्मीद करते रहे हैं ... यह जगह हमेशा मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद रहेगी। अल्लाह की इस बात को कोई भी नहीं मिटा सकता।

प्रमुख खबरें

Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

Artificial intelligence के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : CEO Red Hat

सनस्क्रीन से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई, रोजाना अप्लाई करें Sunscreen

स्टार जोड़ी सात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, पेरिस ओलंपिक की तैयारी हुई और पुख्ता