इंडिगो की प्रणाली में व्यवधान : हवाई अड्डे पर हजारों यात्रियों को हुई असुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

घरेलू एयरलाइन इंडिगो की प्रणाली में शनिवार को सात घंटे तक व्यवधान रहने के कारण इसके हजारों यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे पर यात्रियों को लंबी कतारों में प्रतीक्षा करनी पड़ी तथा चेक-इन और सामान जमा कराने और लेने में भी काफी देर लगी।

देश में प्रति दिन 2000 से अधिक उड़ानें परिचालित करने वाली इस सबसे बड़ी एयरलाइन की प्रणाली की गति सुबह मंद पड़ने लगी। सूत्रों ने बताया कि प्रणाली मंद पड़ने की सूचना मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे दी गयी।

इससे पहले एयरलाइन ने यह भी कहा कि इससे चेक-इन में देरी हो सकती है और वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है। इंडिगो ने दिन में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, हम इस समय अपने पूरे नेटवर्क में अस्थायी रूप से प्रणाली व्यवधान का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग प्रभावित हो रही है। इसके चलते ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है और चेक-इन में समय लग सकता है।

प्रमुख खबरें

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च

Corporate India के Q4 Results: Banking-Real Estate में बहार, Auto सेक्टर पर अभी भी दबाव