जापान में भूकंप की दर्दनाक तस्वीरें, खिलौने की तरह पलट गई ट्रेन

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2026

जापान के क्यूसू द्वीप पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया तो तस्वीरें कुछ ऐसे सामने आई जहां आपको ट्रेन उल्टी हुई दिखाई दे रही है। तो दूसरी तरफ आपको कई बिल्डिंग ज़मीदोज़ हुई दिखाई दे रही होगी। यह भूकंप कूबा मेतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इस बीच चीन की भी धरती हिली है। चीन के किंगाई में 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जापान सरकार ने कुमा मोतो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकू, ओका, शागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप की चेतावनी जारी की है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिणी जापान के क्यूशू क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

इस वजह से यहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने वाला सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टमों में गिना जाता है। यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों को अलर्ट भेज देता है। जिससे जान माल का नुकसान कम करने में मदद मिलता है। क्यूसू द्वीप पर रहने वाले लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और अधिकारियों को निर्देश का पालन करने की सलाह दी गई है। आने वाले कुछ घंटों में और स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जापान के पीएम कार्यालय ने कूबामेटो प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल कारवाई के निर्देश दिए हैं। पीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सबसे पहले भूकंप से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान तेज करने को कहा गया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद