West Bengal में अभी कोई सिनेमा हॉल ‘केरल स्टोरी’ नहीं दिखा रहा: Distributor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2023

उच्चतम न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन की अनुमति देने के बावजूद अब तक कोई भी सिनेमा हॉल इस विवादास्पद फिल्म को दिखाने के लिए राजी नहीं हुआ है। राज्य सरकार ने पूर्व में ‘सांप्रदायिक अशांति’ की आशंका के चलते फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। बंगाल में फिल्म के वितरक सतदीप साहा ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनके परिवार के थिएटर समेत राज्य में अभी तक कोई भी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स ‘द केरल स्टोरी’ दिखाने के लिए तैयार नहीं हुआ है।

फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि कई हॉल मालिकों ने उन्हें बताया है कि ‘‘कुछ धड़ों से धमकी मिली है और फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने के लिए कहा है।’’ फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ यहां संवाददाता सम्मेलन में सेन ने दावा किया कि देश भर में रिलीज होने के दो सप्ताह के भीतर ही करीब 1.5-2 करोड़ लोग फिल्म देख चुके हैं।

सेन ने कहा, ‘‘हम किसी भी विवाद में नहीं फंसना चाहते। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करता हूं कि वह कृपया फिल्म देखें और तय करें कि क्या यह सांप्रदायिक सद्भाव या कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी के लिए कोई खतरा है।’’ सेन ने कहा कि लोगों को यह तय करने दिया जाना चाहिए कि वे फिल्म देखना चाहते हैं या नहीं। सेन ने कहा, ‘‘मैं बंगाली हूं, प्रोडक्शन डिजाइनर बंगाली हैं। हम हैरान और निराश हैं कि बंगाल में ऐसा हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Samajwadi Party ने UP विधान परिषद चुनाव मतगणना में केवल सरकारी कर्मी लगाने की मांग की

मनीष शुक्ला हत्याकांड: BJP विधायक Koustav Bagchi ने मंच साझा करने पर अर्जुन सिंह पर साधा निशाना

Ahmedabad Crime Branch हिरासत से भाग रहे ड्रग्स तस्करी के आरोपी कफील अहमद को लगी गोली

रीवा में Tata Power न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर विवाद, उमंग सिंघार का आरोप- ग्रामसभा के विरोध के बाद भी दी NOC