MP में अटका हुआ है जिला पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव, सवा साल पहले हुआ था आरक्षण

By सुयश भट्ट | Jul 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जिला पंचायतों के लिए आरक्षण को सवा साल बीत चुका है। मार्च 2020 को जिला पंचायतों का कार्यकाल पूरा हुआ था। जिसके पहले आरक्षण प्रक्रिया हो जानी थी लेकिन परिसीमन ना होने की वजह से मामला रुका हुआ था। लेकिन अब परिसीमन होने के बावजूद भी आरक्षण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में उपचुनावों से पहले बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, आरक्षण बना मुद्दा 

बता दें कि जनपद पंचायतों का आरक्षण करने के बाद जिला पंचायतों का आरक्षण किया गया है। इसके लिए पंचायत राज संचालनालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। जानकारी मिली है कि इस पर अंतिम निर्णय होना फिलहाल बाकी है। उधर नगरीय निकाय चुनाव हेतु  महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण का मामला न्यायालय में अब तक विचाराधीन है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में RSS के प्रचारकों की होगी बैठक, आगामी चुनावों की बनाई जाएगी रणनीति 

दरअसल प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव लंबित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची से लेकर मतदान केंद्रों तक पूरी तैयारी कर चुका है पर चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि इसका निर्णय शासन को लेना है। वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने कहा है कि पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे और उसके  बाद पंचायत चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर हमला! TMC सांसद ने BJP पर लगाया आरोप

Delhi Crime | वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात! दोस्त की बेटी से ‘संबंध खत्म’ होने के बाद विवाहित व्यक्ति ने आत्मदाह किया

South Africa में भारतीय समुदाय के पहले TV शो के निर्माता Ramparsad Gopaldial का निधन

Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे