NCP में विभाजन विपक्षी एकता में बना बाधा! बेंगलुरु में होने वाली बैठक स्थगित, बताया गया यह कारण

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

जदयू नेता केसी त्यागी के अनुसार, 13 से 14 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है और अब संसद के मानसून सत्र के बाद की तारीख तय की जाएगी। विपक्ष की एक और बैठक की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। बिहार और कर्नाटक विधानसभा के मानसून सत्र और बैठक के बीच तारीखों में टकराव को स्थगन का कारण बताया गया है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 10-24 जुलाई को प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बैठक स्थगित करने को कहा क्योंकि वह और तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र में व्यस्त रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, 11 अगस्त तक चलेगा, सरकार ने दी जानकारी

पहले शिमला में होनी थी बैठक

विपक्ष की बैठक पहले शिमला में होनी थी। हालांकि, गुरुवार (29 जून) को शरद पवार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार (1 जुलाई) को कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। पवार ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बड़ी बैठक हई थी। 

प्रमुख खबरें

FCRA Bill: Supriya Sule ने जताई आपत्ति, कहा- JPC को भेजा जाए बिल, वरना वापस लें

ईरान ने Strait of Hormuz खोलने के लिए रखी शर्त, US से मांगा MoU उल्लंघन का Compensation

Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद