Divya Bharti: आज भी अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों में जिंदा है एक्ट्रेस, कम उम्र में ही बन गई थी स्टार

By Prabhasakshi News Desk | Feb 25, 2025

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती भी रही हैं। बहुत कम समय में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपने पांव जमा लिए थे। बॉलीवुड में कदम रखते ही वह टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगी थीं। दिव्या भले ही आज हमारे बीच न हो, लेकिन अब भी वह और उनकी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दर्शक दिव्या की क्यूटनेस और उनके चुलबुले अंदाज पर फिदा हो जाते थे। आज दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी है।

दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से हुई। दिव्या अभिनेत्री बनने का सपना बचपन से ही देखती थीं, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। वह एक्टिंग के पीछे इतनी पागल थीं कि उन्होंने इसके लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसके लिए दिव्या भारती ने नौवीं क्लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

साउथ की फिल्मों से किया बॉलीवुड का रूख

डी रामानायडू की तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से साल 1990 में दिव्या भारती ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई, जिसने साउथ इंडस्ट्री में दिव्या को 'द लेडी ऑफ सुपरस्टार' बना दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। साउथ में उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी। फिर, उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया, जहां उन्होंने अपनी अदाकारी के झंडे गाड़े।

हर बड़े एक्टर के साथ किया काम

जबरदस्त हिट फिल्म 'विश्वात्मा' से अभिनेत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अभिनेत्री ने सनी देओल, अमरीश पुरी, चंकी पांडे और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद वह फिल्म 'दिल का क्या कसूर' में नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अभिनेत्री की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

उसके बाद इसी साल रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म 'शोला और शबनम' में गोविंदा के साथ दिव्या ने काम किया। 'शोला और शबनम' उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने दिव्या के करियर में मानो कामयाबी के पहिए लगा दिए। इसी साल दिव्या ने कई फिल्में कीं, जिनमें 'दीवाना', 'जान से प्यारा', 'दिल आशना है', 'बलवान', 'दिल ही तो है', 'गीत' और 'दुश्मन जमाना' शामिल थीं।

कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बेहद ही कम उम्र में ही दिव्या भारती ने वह सब कुछ पा लिया था, जो एक सुपरस्टार का सपना होता है। कामयाबी दिव्या के कदम चूम रही थी, लेकिन इस बीच दिव्या की मौत की खबर भी आई। दिव्या ने 18 साल की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से सीक्रेट शादी की थी। कहा जाता है कि उन्होंने साजिद से शादी करने से पहले इस्लाम कबूल किया था और अपना नाम सना रख लिया था। 1992 में 19 साल की उम्र में दिव्या ने कई फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट साबित हुईं। वह साल अभिनेत्री के लिए बहुत अच्छा गुजरा, लेकिन अगले साल ही पांच अप्रैल 1993 को वह दुनिया को अलविदा भी कह गईं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?