Arjuna Award Selection: Divya Deshmukh और Tejaswin Shankar की जीत पर मुहर, खेल मंत्रालय ने 17 खिलाड़ियों को चुना

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 18, 2026

 विश्व कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, डेकाथलॉन और ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद उन 17 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया। खेल मंत्रालय ने हालांकि इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया है।

एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे फुटबॉलर आई अरुमैनायगम को आजीवन उपलब्धि के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया है।

भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित फिडे महिला विश्व कप 2025 जीता था जिसके लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया। तेजस्विन शंकर ने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलॉन में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट हैं।

प्रमुख खबरें

छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द करने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, पुलिस ज्यादती पर भी दिया बड़ा आदेश

Supreme Court का बड़ा कदम: आरोपी की फोटो वायरल करने पर केंद्र, X और Meta को भेजा कड़ा नोटिस

Pakistan Supreme Court का बड़ा फैसला, बिगड़ती सेहत के बीच Shifa Hospital शिफ्ट होंगे पूर्व PM Imran Khan

P Chidambaram के मुझे दिमागी Naxal होने पर गर्व बयान से Bastar के पीड़ित आहत, पूछा- ये कैसा मज़ाक?