By अनन्या मिश्रा | Nov 01, 2024
तिथि और मुहूर्त
इन राज्यों में आज मनाई जाएगी दिवाली
बता दें कि दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में 01 नवंबर 2024 को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि दिल्ली और मुंबई के कुछ हिस्सों में 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जा चुकी है। ऐसे में जो लोग 31 अक्तूबर को दिवाली मना चुके हैं, उनको अब गोवर्धन पूजा का इंतजार है। देश के कई बड़े मंदिरों में भी 01 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है, जिसके कारण इस बार लोग दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूज हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, दो दिन प्रदोष काल में अमावस्या की व्याप्ति अधिक या कम होने पर और दूसरे दिन अमावस्या लगने पर लक्ष्मी पूजन करना शास्त्र संगत माना जाता है। वहीं अमावस्या और प्रतिपदा युक्त अमावस्या होने पर लक्ष्मी पूजन करना उत्तम माना जाता है। इसलिए कई राज्यों में 01 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है।