Diwali Vastu Tips के अनुसार घर की सफाई में अनदेखी करा सकती है आर्थिक नुकसान

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2026

दीपावली का पर्व आने में अब कुछ ही समय बाकी है। वहीं दिवाली की साफ-सफाई की शुरूआत हो चुकी है। दीपावली के मौके पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां लक्ष्मी का वहीं आगमन होता है, जहां पर साफ-सफाई रहती है। हालांकि दिवाली पर सफाई करते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक दिवाली की सफाई के दौरान सिर्फ धूल-मिट्टी हटाना नहीं है, बल्कि वास्तु दोष भी दूर करना है। क्योंकि सफाई के समय की गई छोटी सी गलती आपका आर्थिक नुकसान करा सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: November 2026 Rashifal: नवंबर में गुरु और मंगल के गोचर से मेष समेत 6 राशियों की बदलेगी किस्मत

पुरानी और घिसी झाड़ू को घर में छिपाकर न रखें। हमेशा शनिवार या अमावस्या के दिन पुरानी झाड़ू को घर से बाहर निकालें। झाड़ू को किसी कचरे या नाले आदि में नहीं फेंकना चाहिए। इसको साफ-सुथरी जगह पर इज्जत के साथ रखना चाहिए।

घर के भारी सामान को हटाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक दीपावली की साफ-सफाई के दौरान घर के भारी और बड़े सामान जैसे अलमारी, सोफा या बेड के नीचे की एनर्जी स्थिर हो जाती है, जोकि तरक्की को रोक देती है। इसलिए साफ-सफाई के दौरान इन चीजों को अपनी जगह से थोड़ा हिला दें। इसके नीचे जमी धूल को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से घर में सोई हुई एनर्जी जागृत होती है। इससे रुका हुआ धन वापस आने लगता है।

बंद घड़ी घर से बाहर निकालें

दीपावली की सफाई के दौरान घर में लगी हुई खराब घड़ियों को भी बाहर निकाल दें। क्योंकि बंद घड़ी अच्छे समय को आने से रोक देती है। बंद घड़ी आपके करियर और पैसे की ग्रोथ को रोक देती है। हालांकि अगर घड़ी का सेल खराब है, तो इसको बदल दें। हालांकि ध्यान रखें कि घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए।

घर के जाले करें साफ

साफ-सफाई के दौरान घर के कोने और छत से जाले हटाना जरूरी है। वास्तु के मुताबिक घर में साफ-सफाई के दौरान छत से जाले हटाना जरूरी है। घर से जाले हटाना सीधे तौर पर निगेटिविटी और राहु के दुष्प्रभाव को कम करता है। लेकिन अगर घर से जाले नहीं हटाने पर निगेटिविटी बढ़ती जाती है। वहीं घर की छक पर मिट्टी और पुरानी लकड़ी न जमा होने दें।

दीवारों की सीलन और नल को कराएं सही

अगर घर की दीवारों पर सीलन है या घर कोई नल खराब है या टपकता है, तो इसको दीपावली से पहले ठीक करा लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन घरों की दीवारों में सीलन होती है या नल आदि खराब होते हैं, तो ऐसे घरों में आर्थिक नुकसान होता है। इनको समय पर ठीक करवा लेना चाहिए, जिससे कि घर में मां लक्ष्मी का वास हो सके।

खराब सामान को निकालें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के हर उस सामान को बाहर निकाल दें, जोकि खराब है या फिर काम का नहीं है। ऐसे सामानों को घर में रखने से राहु और केतु का दोष लगने लगता है। इससे जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

घर में जमा टूटे-फूटे सामान, पुरानी किताबें, पुराने अखबार, टूटे चप्पल, फटे-पुराने जूते और चटके या टूटे हुए बर्तनों को दिवाली से पहले घर से निकाल दें।

वहीं घर में जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब पड़ा है, जैसे खराब केबल वायर पुराने बंद चार्जर आदि को घर से निकाल दें।

दीवारों पर दोबारा कराएं पेंट

अगर आपके घर का पेंट अधिक खराब हो चुका है। तो इस काम को दीपावली से पहले दोबारा करा लें। वास्तु के मुताबिक घर में अधिक गहरे रंग का इस्तेमाल न करें। आप चाहें तो हल्के रंग डैसे क्रीम या ऑफ व्हाइट कलर चुनना चाहिए। क्योंकि शांत और सौम्य रंग घर में शांति लाती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन और आशीर्वाद के लिए भी शुभ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की