दिवाली से पहले दिल्ली-यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार! करोड़ों की नकली मिठाई जब्त, सेहत से खिलवाड़ भारी पड़ेगा

By रेनू तिवारी | Oct 17, 2025

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में छापेमारी कर 2,000 से 2,500 किलोग्राम तक मिलावटी दूध से बनीं मिठाइयां जब्त कीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के उत्पादन की सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारी मात्रा में मिलावटी दूध से बनी मिठाइयों के डिब्बे बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें: एसएयू मामला: पीड़िता को अश्लील संदेश मिलने वाले ईमेल आईडी का इस्तेमाल करता था उसका दोस्त

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली और छठ पूजा से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है और राज्य भर में लगभग 4.76 करोड़ रुपये मूल्य के 3,394 क्विंटल से ज़्यादा मिलावटी खाद्य उत्पाद ज़ब्त किए हैं। यह कार्रवाई त्योहारी सीज़न के दौरान जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली और छठ पूजा से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है और राज्य भर में लगभग 4.76 करोड़ रुपये मूल्य के 3,394 क्विंटल से अधिक मिलावटी खाद्य उत्पाद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई त्योहारी सीजन के दौरान जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एसीबी ने जालना नगर निगम प्रमुख को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ा

"दीपावली विशेष अभियान" नामक यह अभियान 8 अक्टूबर से शुरू हुआ और 17 अक्टूबर तक चलेगा। विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस दौरान अधिकारियों ने 5,464 निरीक्षण और 2,448 छापे मारे हैं और परीक्षण के लिए 3,369 खाद्य नमूने एकत्र किए हैं।

आयुक्त ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

खाद्य सुरक्षा आयुक्त रोशन जैकब ने कहा कि यह अभियान खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने में बेहद प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा, "दिवाली और छठ के त्योहारी सीजन के दौरान जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" 

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान