महाराष्ट्र: एसीबी ने जालना नगर निगम प्रमुख को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ा

bribe
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

एसीबी अधिकारियों ने आगे कोई जानकारी देने से परहेज करते हुए कहा कि अभियान अभी भी जारी है। खांडेकर को 2023 में नगर पालिका परिषद के नगर निगम में परिवर्तित होने के बाद आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया था।

महाराष्ट्र के जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी की पुलिस अधीक्षक माधुरी कंगने के अनुसार, खांडेकर को बृहस्पतिवार रात रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि खांडेकर की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की एक टीम ने उनके सरकारी बंगले की देर रात तक तलाशी ली।

एसीबी अधिकारियों ने आगे कोई जानकारी देने से परहेज करते हुए कहा कि अभियान अभी भी जारी है। खांडेकर को 2023 में नगर पालिका परिषद के नगर निगम में परिवर्तित होने के बाद आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया था।

इससे पहले वह जालना नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। खांडेकर की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद कई नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसीबी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़