Underarms के कालेपन को कहें Bye-Bye! इस Summer पहनें बिंदास Sleeveless ड्रेस, ऐसे चमकाएं अपने अंडरआर्म्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 21, 2026

समर सीजन में महिलाएं ज्यादातर स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी में कंफर्टेबल स्लीवलेस कपड़े होते हैं। लेकिन अंडरआर्म्स कालापन कई बार हमें शर्मिंदा कर देता है।  अंडरआर्म काले होने के कारण मनपसंद कपड़े भी नहीं पहनती हैं। ऐसे में कुछ महिलाओं तो स्लीवलेस कपड़े भी इसी कारण से नहीं पहन पाती, क्योंकि उनके काले अंडरआर्म पूरे लुक को खराब कर देंगे। अगर आप चाहती हैं समर में स्लीवलेस आउटफिट में दिखना चाहती है सबसे कमाल, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। काले अंडरआर्म की समस्या को दूर करने के लिए आप इस ब्यूटी हैक को जरुर ट्राई करें, फिर नजर आएंगे आपके ग्लोइंग अंडरआर्म्स।

अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से अपनी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाती है और वह अपने अंडरआर्म को गोरा करने के लिए कई प्रयास करती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब आप घर पर काफी आसान तरीके से अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती हैं। इस उपाय के लिए आपको बस खास पेस्ट तैयार करना होगा। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ खास सामग्री की जरुरत पड़ेगी।

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

-कॉफी पाउडर

-दही

-शहद

पेस्ट बनाने का तरीका

- इस पेस्ट को बनाना काफी आसान है।

- इसे बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा कॉफी पाउडर लें।

- अब इस पाउडर में थोड़ा दही और शहद मिला लें।

- फिर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और अच्छे से फेंट लें।

- यह लीजिए आपका पेस्ट बनकर तैयार है, आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

कैसे अप्लाई करें?

- इस पेस्ट को अप्लाई करने से पहले अपने अंडरआर्म्स को थोड़ा सा गिला कर लें।

- अब इस पेस्ट को 30 मिनट तक लगाकर रख दें। 

- जब पेस्ट अच्छे से सूख जाएं, तब आप अंडरआर्म्स पर हलके हाथों से मसाज कर सकती हैं।

- मसाज के बाद आप इस पेस्ट को अच्छी तरह से साफी पानी से धो लें।

- इस उपाय को आप हफ्ते में 2 बार जरुर करें। 

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न