Skin Care: सेंसेटिव स्किन के लिए खीरे की मदद से बनाएं ये मास्क, मिलेगा जबरदस्त ग्लो

By मिताली जैन | Mar 13, 2025

हम सभी अपनी स्किन में गजब का निखार पाना चाहते हैं और इसके लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आपको अतिरिक्त सजग होने की जरूरत होती है। मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स आपकी सेंसेटिव स्किन को परेशान कर सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप कुछ नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल करें। मसलन, खीरा आपकी सेंसेटिव स्किन का ख्याल रख सकता है। 

हाइड्रेशन और ठंडक देने वाले गुणों से भरपूर, खीरा आपकी स्किन को रिफ्रेशिंग फील करवाने के साथ-साथ रेडनेस व जलन को कम करने और आपके चेहरे को चमक देने में मदद करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सेंसेटिव स्किन के लिए खीरे का मास्क बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं- 

खीरा और दही का मास्क 

खीरा और दही का कॉम्बिनेशन सेंसेटिव स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह रेडनेस को कम करने और डीप नरिशमेंट देने में मदद करता है। 

आवश्यक सामग्री-

कद्दूकस किया हुआ आधा खीरा 

2 बड़ा चम्मच सादा दही

मास्क बनाने का तरीका-

खीरे के पेस्ट को दही के साथ मिलाएं।

अब इसे अपनी स्किन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

अंत में, गुनगुने पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: Holi Skin Care: केमिकल रंगों से हो सकता है नुकसान, इन बचाव के तरीकों अपनाएं

 खीरा और गुलाब जल मास्क 

यह एक बेहद ही रिफ्रेशिंग मास्क है, जो टोनिंग के साथ-साथ पफनेस को कम करने के लिए फायदेमंद है।

आवश्यक सामग्री-

आधा खीरा कद्दूकस किया हुआ

2 बड़े चम्मच गुलाब जल

मास्क बनाने का तरीका-

सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करें।

अब इसमें गुलाब जल डालकर मिक्स करें।

इन दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।

आप इसे कॉटन पैड या ब्रश का उपयोग करके लगाएं।

इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

खीरा और एलोवेरा मास्क 

अगर आपको सेंसेटिव स्किन में जलन, सनबर्न या रूखेपन की शिकायत है तो ऐसे में आप खीरा और एलोवेरा जेल मास्क बनाएं।

आवश्यक सामग्रीः

आधा कप कद्दूकस किया हुआ खीरा 

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

मास्क बनाने का तरीका-

सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।

अब अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं।

इसे करीबन 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

आखिरी में, आप इसे ठंडे पानी से धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ