महंगे Manicure-Pedicure को कहें Bye! घर पर पाएं मिनटों में Instant Glow, ये नुस्खा है कमाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 11, 2026

आज की व्यस्त जीवनशैली में हर बार पार्लर जाकर मेनिक्योर-पेडीक्योर करवाना सभी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में आप बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही आसानी से अपने हाथों और पैरों की देखभाल कर सकती हैं। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप नैचुरल तरीके से मेनिक्योर और पेडीक्योर करके अपने हाथ-पैरों को साफ, मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर ही हाथ-पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के आसान तरीके। आपके किचन में मौजूद कुछ चीजों से ही आपकी स्किन पार्लर जैसा ग्लो देगा। आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके पैरों और हाथों की सफाई करेंगी तो एकदम पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कैसे आप हाथ को पार्लर जैसे मेनिक्योर और पेडीक्योर जैसा ग्लो दे सकती हैं।

घर पर मेनिक्योर और पेडीक्योर करने के लिए कुछ जरूरी चीजों की आवश्यकता होती है और साथ ही कुछ आसान स्टेप्स को सही तरीके से अपनाना पड़ता है। इन साधारण तरीकों को फॉलो करके आप बिना पार्लर जाए भी अपने हाथों और पैरों की अच्छी तरह देखभाल कर सकती हैं। 

जरुरी सामग्री

-एलोवेरा जेल-1 बड़ा चम्मच

-शैंपू- 1 छोटा चम्मच

-चावल का आटा-1 बड़ा चम्मच

-कॉफी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

-बेसन- 1 बड़ा चम्मच

घर पर कैसे करें मेनिक्योर-पेडीक्योर?

- सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को गुनगुने पानी में 5-7 मिनट के लिए डुबोकर रखें। आप चाहे तो पानी में थोड़ा-सा नमक डालें या शैंपू मिलाएं। यह आपके हाथ और पैर की त्वचा मुलायम हो जाएगी और पैरों की गंदगी आसानी से निकल जाएगी। 

- इसके बाद पैरों को अच्छी तरह धोकर साफ करें और उन्हें अच्छे से सुखा लें। अब सभी सामग्री को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस तैयार पेस्ट को हाथों और पैरों पर समान रूप से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

- फिर कम से कम 5 मिनट तक तैयार पेस्ट को हल्के हाथों से पैरों पर रगड़े। पैरों की एड़ियों, उंगलियों के बीच और नाखूनों के आस-पास के हिस्से में अच्छी तरह से लगाएं।

- स्क्रबिंग के बाद हाथ और पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद तौलिए से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

मेनिक्योर-पेडीक्योर करने की टिप्स

- इस आसान उपाय को हफ्ते में 1 बार जरुर करें, यह नेचुरल मेनिक्योर-पेडीक्योर जरुर करें।

- नाखून काटने और शेप देने के लिए साफ नेल कटर का इस्तेमाल करें।

- नेल पॉलिश लगाने से पहले अपने नाखूनों को पूरी तरह से सुखा लें।

- यदि आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले इसे पेस्ट का पैच टेस्ट जरुर करें। 

प्रमुख खबरें

Lucknow में मंत्री Pankaj Chaudhary ने किया विकसित भारत का अमृतकाल Book का भव्य विमोचन

Bengal Election Results से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, 432 Observers की निगरानी में होगी वोटों की गिनती

Punjab सरकार के खिलाफ President Murmu से मिलेंगे Raghav Chadha

Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलान