पुराने Headphones फेंके नहीं! इस DIY जुगाड़ से बनाएं Mic, स्पीकर जैसे 5 Smart Gadgets

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 11, 2026

कुछ लोग हेडफोन के एक साइड की आवाज बंद होने पर उस कबाड़ की तरह पटक देते हैं। हालांकि, टेक्निकल तौर पर हेडफोन के भीतर के कंपोनेंट्स काफी लंबे समय तक चलते हैं। यदि जरा से भी क्रिएटिव हैं, तो ये ई-वेस्ट आपके पैसे बचा सकता है और आप डेली लाइफ के कामों को आसान बना सकता है। आइए आपको बताते कैसे आप इसको जबरदस्त बना सकते हैं।

अगर आपके हेडफोन के स्पीकर अभी भी सही से काम कर रहे हैं, तो आप उन्हें अलग करके किसी स्टैंड पर लगाकर छोटा डेस्क स्पीकर बना सकते हैं। यह कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है और ऐसी जगहों के लिए अच्छा विकल्प है जहां ज्यादा तेज आवाज की जरूरत नहीं होती, जैसे ऑफिस की टेबल या बेड के पास रखा नाइटस्टैंड।

कंटेंट क्रिएशन के लिए सीक्रेट माइक

आज के समय में कई लोग रील और पॉडकास्ट बनाने में रुचि ले रहे हैं। ऐसे में अच्छी ऑडियो क्वालिटी के लिए माइक का होना जरूरी माना जाता है। यदि आपके हेडफोन के स्पीकर खराब हो गए हैं लेकिन उसका माइक अभी भी ठीक से काम कर रहा है, तो उसे बेकार समझकर फेंकें नहीं। हेडफोन में लगा माइक आमतौर पर काफी संवेदनशील होता है। आप इसे लैवेलियर या कॉलर माइक की तरह उपयोग कर सकते हैं और बिना अतिरिक्त खर्च किए अपनी रिकॉर्डिंग की आवाज को बेहतर बना सकते हैं।

 हेलमेट में फिट करें अपना पर्सनल ऑडियो सिस्टम

साइकिल चलाने वालों या बाइकर्स के लिए यह सबसे बेहतरीन टिप है। आप अपने पुराने हेडफोन के स्पीकर निकालकर उन्हें हेलमेट की अंदरूनी पैडिंग में सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से सफर के दौरान आप नेविगेशन की दिशा-निर्देश और हल्का संगीत आसानी से सुन सकेंगे। खास बात यह है कि इससे आपके कान पूरी तरह बंद नहीं होते, इसलिए सड़क की आवाजें और ट्रैफिक का शोर भी सुनाई देता रहता है जिससे सतर्कता और सुरक्षा बनी रहती है।

बच्चों के लिए प्रैक्टिस गियर

यदि आपके घर में बच्चे हैं जो ऑनलाइन क्लासेस लेत हैं या फिर गेम खेलते हैं, उनके लिए महंगे हेडफोन छोड़कर रिपेयर किए हुए पुराने हेडफोन देना सबसे बेहतर है। ऐसा करने से महंगे गैजेट्स के डैमेज होने का रिस्क कम हो जाता है।

मेडिटेशन के दौरान एकाग्रता

यदि आप किसी की आवाज सुनकर ध्यान लगा रहे हैं, तो पुराने हेडफोन की हल्की और सॉफ्ट आवाज आपको एक सूथिंग (Soothing) अहसास दिलाती है, जैसे कोई धीमी आवाज में आपके पास बात कर रहा है। इसके अतिरिक्त आर हल्की आवाज पर बाइन्यूरल बीट्स (Binaural Beats) सुनने से दिमाग की नसों को रिलैक्स मिलता है।

प्रमुख खबरें

Sindhi Sai Bhaji Recipe: प्रोटीन और आयरन से भरपूर यह Healthy Dish है पोषण का खजाना, जानें बनाने की विधि

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें 10 Mahavidyas की पूजा का रहस्य

Mahua Moitra, Uddhav Thackeray की Sonam Wangchuk से अपील, बोले- सरकार को आपकी परवाह नहीं, अनशन छोड़ें

बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश से चमका खनन एवं निर्माण उपकरण उद्योग, FY26 में 1.40 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री