Italian open 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच और नडाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

रोम। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ दो मैच प्वाइंट बचाकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि गत चैम्पियन राफेल नडाल एक भी सेट गंवाये बिना अंतिम चार में पहुंच गये। वहीं स्विस स्टार रोजर फेडरर और महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन से पहले अंतिम वार्मअप टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: टेनिस चैम्पियन मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस लिया

ओसाका के हटने से मैड्रिड ओपन की विजेता किकी बर्टन्स को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। छठी वरीयता प्राप्त बर्टन्स अब ब्रिटेन की योहाना कोंटा से भिड़ेंगी जिन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोयूसोवा को 6-3 3-6 6-1 से शिकस्त दी। वहीं पूर्व नंबर एक रह चुकी महिला खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने विक्टोरिया अजारेंका पर 6-7 6-2 6-2 से जीत हासिल की। चेक गणराज्य की चौथी वरीय खिलाड़ी का सामना अब यूनान की मारिया सकारी से होगा जिन्होंने फ्रांस की क्रिस्टिना मलादेनोविच को शिकस्त दी। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?