जोकोविच का अमेरिकी ओपन में जोरदार आगाज, होल्गर को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

न्यूयॉर्क। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक सेट गंवाया लेकिन इसके बावजूद डेनमार्क के क्वालीफायर होल्गर विटस नोड्सकोव रुने को हराकर मंगलवार को यहां अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। शीर्ष वरीय जोकोविच ने चार सेट चले मुकाबले में6-1 6-7 6-2 6-1से जीत दर्ज की। जोकोविच 1969 के बाद कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह इस साल हार्ड कोर्ट पर आस्ट्रेलिया ओपन, क्ले कोर्ट पर फ्रेंच ओपन और ग्रास कोर्ट पर विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: BCCI के खाते में जल्द ही कम से कम 5000 करोड़ हो सकते है जमा, IPL में खेलेंगी 10 टीमें

बार्टी कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 के अमेरिकी ओपन में नहीं खेली थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने घर पर ही रहने का फैसला किया था। पाब्लो कारेना बस्टा को हालांकि पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पेरिस में जन्में अमेरिका के दुनिया के 151वें नंबर के खिलाड़ी मैक्सिम क्रेसी ने 5-7 4-6 6-1 6-4 7-6 से हराया। अमेरिका के ही मैकी मैकडोनाल्ड ने 27वें वरीय डेविड गोफिन को सीधे सेटों में हराया। अन्य मुकाबालों में दो ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक विजेता अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सैम क्वेरी को 6-4 7-5 6-2 से शिकस्त दी जबकि स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने अरांत्जा रुस को 6-4 6-4 से हराया।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?