जोकोविच को लगा बड़ा झटका, टीकाकरण नहीं होने के कारण यूएस ओपन से हुए बाहर !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

न्यूयार्क। नोवाक जोकोविच यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने कोविड-19 से बचने के लिए टीकाकरण नहीं किया है और इसलिए उन्हें अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। जोकोविच ने यूएस ओपन के ड्रॉ जारी होने से कुछ देर पहले गुरुवार को ट्विटर पर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम से हटने की घोषणा की। जोकोविच ने लिखा, ‘‘ अफसोस कि मैं इस बार यूएस ओपन के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा नहीं कर पाऊंगा। मैं सकारात्मक बना रहूंगा और अगली प्रतियोगिता में भाग लेने का इंतजार करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर इरफान पठान के साथ हुआ बुरा बर्ताव! ट्वीट कर बताई अपनी पीड़ा, पत्नी-बच्चों को भी होना पड़ा परेशान 

जोकोविच ने कहा कि भले ही उन्हें कुछ टूर्नामेंट में खेलने से रोका जाए लेकिन वह तब भी टीकाकरण नहीं करवाएंगे। टीकाकरण नहीं होने के कारण ही जोकोविच इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाए थे। इसके अलावा उन्हें उत्तर अमेरिका में कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर रहना पड़ा। उन्होंने फ्रेंच ओपन में भाग लिया जहां वह क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने विंबलडन में भाग लिया और खिताब जीता।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग