जाइंट किलर थिएम से होगा किंग जोकोविच का सामना, किसकी होगी जीत?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

मेलबर्न। अब तक सातों ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल जीतने वाले नोवाक जोकोविच लगातार 12 मैच जीत चुके हैं और रविवार को यहां खिताब जीतने पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जायेंगे लेकिन उनका सामना कई दिग्गजों को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत डोमिनिक थिएम से है। सर्बिया के जोकोविच का ऑस्ट्रेलिया के थिएम के खिलाफ कैरियर रिकार्ड 6 . 4 का है। थिएम ने पिछले पांच में से चार बार जीत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए भारतीय महिला टीम को करने होंगे ये सुधार

जोकोविच ने थिएम की तारीफ करते हुए कहा कि उसे अगली पीढी का कहना गलत होगा क्योंकि वह लंबे समय से खेल रहे हैं। अब वह शीर्ष पांच, शीर्ष दस का खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां एक मैच जीतने से ग्रैंडस्लैम उसके नाम हो सकता है । वह जल्दी ही दुनिया के शीर्ष तीन खिलाड़ियों में होगा। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पर लगा जुर्माना

सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच को इस मैच के लिये एक अतिरिक्त दिन आराम मिला है । उन्होंने गुरूवार को सेमीफाइनल में चोटिल रोजर फेडरर को हराया था। दूसरी ओर थिएम चार वरीय खिलाड़ियों को पछाड़कर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में रफेल नडाल को मात दी। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हार्दिक पांड्या, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल

थिएम ने कहा कि पिछले मैच मायने नहीं रखते। वह (जोकोविच) आस्ट्रेलियाई ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और मुझे यकीन था कि वह फाइनल खेलेगा । मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

प्रमुख खबरें

Climate Security के लिए ब्रिटेन ने नियुक्त किया दूत, अंताल्या में बोले द्वीपीय देश

Under 19 Asia Cup: अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Education Loan न चुकाने पर 75 फीसदी रकम देगी सरकार, PM-USP CSIS के तहत ब्याज में भी छूट

बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज