Wimbledon में Novak Djokovic का 5 घंटे चला 'महायुद्ध', मैराथन मुकाबले में जीतकर सेमीफाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2026

नोवाक जोकोविच की उम्र 39 वर्ष है लेकिन उनका जोश, जुनून और फिटनेस में किसी तरह की कमी नहीं आई है। इसका शानदार नजारा विंबलडन के सेंटर कोर्ट में देखने को मिला जहां उन्होंने पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले मैराथन मुकाबले में फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने मंगलवार को कनाडा के 25 साल के ऑगर-एलियासिमे पर 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से जीत हासिल की और मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले की नींव रखी। यह मैच पांच घंटे 16 मिनट तक चला।

वह घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में लगातार सबसे अधिक पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचने के मामले में रोजर फेडरर से एक कदम आगे निकल गए हैं। जोकोविच से बाद में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी से अपनी तुलना करने के लिए कहा गया, जो 39 वर्ष के हैं और अभी भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जोकोविच ने उस महान फुटबॉलर के बारे में कहा,‘‘उनके जैसा 90 मिनट खेलना अच्छा लगेगा।’’

इससे पहले सिनर ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 7-5, 7-6 (4), 6-3 से हराया था। पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में सिनर ने जोकोविच को सीधे सेटों में हराया था। इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम चार में जोकोविच ने इटालियन खिलाड़ी को पांच सेटों में मात दी थी।

इस बीच कोको गॉफ ने जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार यहां सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने के लिए गौफ का सामना चेक गणराज्य की 10वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से होगा। मुचोवा ने नाओमी ओसाका को 7-6 (4), 6-4 से हराया।

प्रमुख खबरें

NABARD चेयरमैन बोले: कृषि क्षेत्र में NPA घटा, उत्पादकता बढ़ने से और आएगी कमी

Bihar में बिजली की Peak Demand 9.5 GW तक पहुंची, आपूर्ति में बड़ा सुधार

Delhi High Court का सख्त आदेश: CJP को 24 घंटे में हटाने होंगे Gaurav Bhatia के खिलाफ पोस्ट

Bollywood Wrap-up | रामायण की ग्लोबल रिलीज़ डेट से लेकर सलीम खान के सम्मान तक, आज की 5 बड़ी खबरें