लगातार हार नहीं झेल पाए नोवाक जोकोविच, कांस्य पदक मुकाबले को गंवाने के बाद रैकेट पर निकाली अपनी भड़ास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

तोक्यो। दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ‘गोल्डन स्लैम’ को पूरा करने के सपने के साथ ओलंपिक में भाग लेने आये थे लेकिन शनिवार को कांस्य पदक मुकाबले को गंवाने के बाद वह तोक्यो से खाली हाथ लौटेंगे। सर्बिया के इस खिलाड़ी को शनिवार को कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा ने 6-4, 7-6 , 6-3 से शिकस्त दी। मैच के दौरान जोकोविच ने कई बार आपा खोया और रैकेट पर अपना गुस्सा निकाला। जोकोविच को 24 घंटे से कम समय में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा।  ओलंपिक के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शुक्रवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जोकोविच को हराकर ‘गोल्डन स्लैम’ पूरा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने के उनके सपने को तोड़ दिया था। उन्हें इसके बाद मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: अमित पंघाल के साथ तोक्यो ओलंपिक में क्या हुआ? कोचों ने दी जानकारी

अंपायर ने हालांकि पहली घटना बाद जोकोविच को चेतावनी नहीं दी थी। जोकोविच और निना स्टोजानोविच की  मिश्रित युगल जोड़ी को शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें आज कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एश बार्टी एवं जॉन पीर्स की मिश्रित युगल जोड़ी से भिड़ना था लेकिन बायें कंधे में चोट का हवाला देते हुए वह इस मैच से हट गये। मिश्रित युगल का कांस्य पदक ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को मिल गया। जोकोविच ओलंपिक में अब तब सिर्फ एक पदक जीत सके है। उन्होंने बीजिंग (2008) में कांस्य पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान