कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने किया रोड शो, कहा- हम 150 सीटों को पार करेंगे

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2023

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने नामांकन दाखिल करने से पहले कनकपुरा में रोड शो किया। कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं बीजेपी और जेडीएस के एजेंडे को नहीं जानता... मैंने यहां सैकड़ों नेता बनाए हैं... जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी और अन्य हमारी पार्टी में शामिल हुए और कई मंत्री और विधायक आना चाहते थे लेकिन हमारे पास राजनीतिक जगह नहीं थी। हम 150 सीटों को पार करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम राज्य में सरकार बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka polls: भाजपा ने दूसरी सूची में सात विधायकों के टिकट काटे

बता दें कि राहुल गांधी आज कर्नाटक के भालकी और हुमनाबाद में रैलियों को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बीदर जिले के भालकी और हुमनाबाद में पार्टी की रैलियों को संबोधित करेंगे। गांधी ने रविवार को कोलार में 'जय भारत' रैली को संबोधित किया था, जहां से उन्होंने मोदी उपनाम पर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था और उनकी संसद की सदस्यता भी छीन ली गई थी। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप