कावेरी मुद्दे पर Shivakumar का बयान, किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 02, 2026

बेंगलुरु, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कावेरी मुद्दे पर राज्य के किसानों और जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने संगठनों से प्रस्तावित ‘कर्नाटक बंद’ का आह्वान वापस लेने की अपील की। कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्लयूएमए) के उस आदेश के खिलाफ 13 अगस्त को ‘कर्नाटक बंद’ का आह्वान किया है, जिसमें कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) की तमिलनाडु के लिए 15 दिन तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश को बरकरार रखा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक के किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद कावेरी बेसिन क्षेत्र से आते हैं और एक किसान के बेटे हैं। शिवकुमार ने कहा कि राज्य के 7.5 करोड़ लोगों के मन में कर्नाटक के हितों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया

गोली खाने को भी तैयार हूं... FIR दर्ज होने के बाद BJP पर भड़के सांसद Pappu Yadav