PM Modi से मिले DK Shivakumar, कर्नाटक को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

By अंकित सिंह | Jul 31, 2024

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु शहर में परियोजनाओं के लिए समर्थन का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि मैंने बुधवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की क्योंकि केंद्रीय बजट में कर्नाटक के लिए कोई फंडिंग की घोषणा नहीं की गई थी। सिंचाई और जल क्षेत्रों के लिए कोई धनराशि निर्धारित नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Govt ने रामनगर का नाम बदला तो BJP ने पूछा- राम से इतनी नफरत क्यों है? कुमारस्वामी ने भी दिखाए तेवर, बोले- CM बना तो फैसला पलट दूँगा

उन्होंने कहा कि पीएम ने पिछले साल के केंद्रीय बजट में कर्नाटक के लिए घोषित 5,300 करोड़ रुपये के अनुदान के मामले को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चर्चा के लिए लाने का वादा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त आयोग द्वारा भी राज्य के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। इससे पहले, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान, राज्य को कई प्रोत्साहन दिए गए थे जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, हेब्बल (हवाई अड्डा) और बेंगलुरु में नेलमंगला फ्लाईओवर सहित तीन प्रमुख फ्लाईओवर। लेकिन, इस बार कुछ नहीं दिया गया है। शिवकुमार ने कहा मैंने केंद्रीय बजट का हिस्सा बनने के लिए बेंगलुरु में एक सुरंग सड़क का प्रस्ताव दिया है और राज्य भी इसमें अपना वित्त लगाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि वह इसकी जांच करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप