Karnataka: 'डीके शिवकुमार-सिद्धारमैया लड़ रहे हैं', अमित शाह के बयान पर पूर्व CM ने कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है जबकि जेडीएस भी इस चुनाव में मजबूती से उतरेगी। इन सब के बीच हाल में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक दौरे पर थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए लड़ रहे हैं। इसी को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। अपने बयान में सिद्धारमैया ने कहा कि हम सभी आकांक्षी हैं लेकिन हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: 'विजय संकल्प समावेश' में अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने केस वापस लिया, PFI को मोदी ने प्रतिबंधित किया

दूसरी और कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों की ओर से लगातार कई बड़े ऐलान किए जा रहे हैं। कर्नाटक में इस वक्त भाजपा की सरकार है। बसवराज बोम्मई वहां के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा फिर से सत्ता में आने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी की ओर से ताकत में लगाई जा रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी कई बड़े ऐलान कर रही है। विधानसभा चुनाव पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस ने 3 घोषणा की। पहला- हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, दूसरा-राज्य में प्रत्येक घर में महिला मुखिया को 2000 रुपए प्रति माह और तीसरा- बीपीएल कार्ड धारकों को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

जेल में बंद TMC नेता सुजीत बोस के वकील जबरन चैंबर में देखना चाहते थे रिकॉर्ड, जज ने खुद को केस से किया अलग

World Championship: PV Sindhu और Ayush Shetty बाहर, Treesa-Gayatri ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Rajasthan Assembly में Congress विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित

Kochi Metro का नाम बदलने की कोई मंजूरी नहीं दी: केरल सीएम VD Satheesan