Karnataka: 'विजय संकल्प समावेश' में अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने केस वापस लिया, PFI को मोदी ने प्रतिबंधित किया

 Amit Shah
ANI
अभिनय आकाश । Feb 23 2023 7:15PM

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है। हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। अध्यक्ष के पिता कभी अध्यक्ष नहीं होते।

गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बल्लारी में 'विजय संकल्प समावेश' में कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज कांग्रेस जिसने देश के आज़ादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वो परिवारवादी व्यवस्था में घिर चुकी है। कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है। हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। अध्यक्ष के पिता कभी अध्यक्ष नहीं होते। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले अमित शाह, कांग्रेस और JDS परिवारवादी पार्टियां, नहीं कर सकते राज्य का विकास

अमित शाह ने कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि 2047 तक, भारत दुनिया में हर पहलू में नंबर वन बन जाए, वो ग्लोबर लीडर बन जाए! आज हम आजादी का 'अमृत महोत्सव' मना रहे हैं। ये समय है 1947 से लेकर 2022 तक की हमारी यात्रा को देखने का, इतने समय में हमने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की है और बहुत सारी अभी भी हासिल करनी हैं। हम भारत में इसे दो भागों में विभाजित करने के परिदृश्य का विश्लेषण करेंगे- आजादी के बाद से 65 साल की अवधि और मोदी सरकार के लगभग 10 साल। श्री कृष्ण कभी राजा नहीं बने थे, वह नायक थे, वहां गणतंत्र था राजतंत्र की व्यवस्था नहीं थी। मगध और मगध के बाद के राज्यों में भी गणतंत्र था और कर्नाटक में भी भगवान बसवेश्वर ने गणतंत्र की स्थापना की थी। 

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास, विदाई भाषण में बोले- अंतिम सांस तक पार्टी के लिए ईमानदारी से करता रहूंगा काम

अमित शाह ने कहा कि हमारे लोग बड़े गर्व से कहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था हमारे यहां है। लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि हम दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं हैं , हम लोकतंत्र की जननी हैं। अमित शाह ने कहा कि, मोदी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया, मगर जब कांग्रेस का शासन था, तो पीएफआई के खिलाफ 1,700 मामले वापस ले लिए गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़