Karnataka: विवाद के बीच डीके शिवकुमार ने हनुमान मंदिर का किया वादा, अनुराग ठाकुर ने ऐसे किया वार

By अंकित सिंह | May 05, 2023

कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सत्ता में आने के बाद राज्य में भगवान हनुमान मंदिर के निर्माण का वादा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो कर्नाटक में मौजूदा हनुमान मंदिरों का विकास किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस को इतना डूबाती है और इतना गिराती है कि फिर संभले नहीं संभल पाती है। उन्होंने कहा कि कभी बाटला हाउस कांड के आतंकवादियों के घर जाकर सोनिया गांधी फूट-फूट कर रोती हैं। कभी मोदी जी को मौत का सौदागर कहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: राम काज कीने बिना, मोहे कहां विश्राम: क्या है बजरंग दल, किसने, कब और क्यों की थी इसकी शुरूआत, कब-कब हुई इस पर बैन की मांग

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस को भले ही अब यह एहसास हो गया है कि बजरंग दल को बदनाम करके उसने पाप किया है लेकिन इसके लिए कर्नाटक की जनता उसे (कांग्रेस को) माफ नहीं करेगी। विहिप ने कहा कि 10 मई को होने वाले चुनाव में राज्य के लोग कांग्रेस से इस पाप का हिसाब लेंगे। परिषद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हिन्दू समाज से माफी मांगने और तत्काल पार्टी के घोषणापत्र में बदलाव करने को कहा। विहिप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का पार्टी के समक्ष कोई सुझाव नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह