डीके शिवकुमार ने फोन टैपिंग का शक जताया, गृह मंत्री ने आरोपों को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ऐसा शक है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। उधर, राज्य के गृह मंत्री वासवराज बोम्मई ने शिवकुमार के दावों को खारिज किया और कहा कि भाजपा की सरकार एक जिम्मेदार सरकार है तथा वह ऐसी हरकते नहीं करेगी। शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप मेरे फोन पर कॉल कीजिए, आपको आवाज सुनाई नहीं देगी। इतने दिन तक सब ठीक था...सुबह से मैं करीब 20 कॉल लगाने की कोशिश कर चुका हूं लेकिन आवाज सुनाई नहीं दे रही।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका फोन टैप किया जा रहा है? इस पर उन्होंने कहा उन्हें इस बात का शक सौ फीसदी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह बिना किसी सबूत के सीधे कोई आरोप नहीं लगाना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

UAE की International Roundtable में मंथन, क्या AI रोक पाएगा Humanitarian Crisis?

Europe में India का नया Strategic Partner! Cyprus संग रक्षा-पर्यटन में होगी बड़ी डील

आखिरी आदमी की सांसों में बसा कर्मयोद्धा नेता

Viksit Bharat के युवा सपनों को उड़ान, PM Modi बोले- 70 Lakh Jobs बनीं हकीकत