Europe में India का नया Strategic Partner! Cyprus संग रक्षा-पर्यटन में होगी बड़ी डील

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026

भारत में साइप्रस के हाई कमिश्नर इवागोरस व्रियोनिडेस ने कहा कि भारत और साइप्रस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बातचीत चल रही है, जिनमें पर्यटन से लेकर शिक्षा, व्यापार और रक्षा शामिल हैं। व्रियोनिडेस ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस का दौरा किया था और 2025 से 2029 तक के लिए एक संयुक्त कार्य योजना बनाने पर मिलकर काम किया था। ग्यारह महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस का दौरा किया था और 2025 से 2029 तक के लिए एक संयुक्त कार्य योजना बनाने पर मिलकर काम किया था। दो हफ़्ते पहले, राष्ट्रपति का दौरा हुआ था। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने भारत का दौरा किया, जिसकी शुरुआत मुंबई से हुई और फिर वे नई दिल्ली आए। उन्होंने छह MoU (समझौता ज्ञापनों) पर हस्ताक्षर किए और मुंबई में साइप्रस व्यापार केंद्र की स्थापना की घोषणा की... भारत और साइप्रस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बातचीत चल रही है, जिनमें पर्यटन से लेकर शिक्षा, व्यापार और रक्षा शामिल हैं।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने 23 मई को अपनी भारत यात्रा पूरी की, जिसके दौरान नई दिल्ली और निकोसिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया और व्यापार तथा रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से कई MoU पर हस्ताक्षर किए गए। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से रक्षा संबंध बना रहा तुर्किये, भारत को दो तरफ से घेरने की रणनीति!

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स को विदा किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा से भारत और साइप्रस के संबंधों को मज़बूती मिली है और रिश्तों में एक नए दौर की शुरुआत हुई है। यह यात्रा आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी और कूटनीतिक जुड़ाव जैसे क्षेत्रों में बढ़ती आपसी सहमति को दर्शाती है। एक कामयाब दौरा पूरा हुआ। राष्ट्रपति @Christodulides एक सफल राजकीय यात्रा के बाद नई दिल्ली से रवाना हुए। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री,  अजय टम्टा ने उन्हें विदा किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि इस दौरे से भारत-साइप्रस संबंधों को काफी बढ़ावा मिला और दोनों देशों के रिश्तों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाकर एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

प्रमुख खबरें

सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

Iran खत्म हो चुका है, 10 सेंट भी नहीं मिलेंगे, Donald Trump ने तेहरान के दावों को किया खारिज

इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक

डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री