DLF का लक्जरी आवासों और किराये की आय से राजस्व बढ़ाने पर फोकस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड लक्जरी आवासों की मजबूत अग्रिम बिक्री, बेहतर लाभ मार्जिन और वाणिज्यिक संपत्तियों से किराये की आय बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक त्यागी ने शनिवार को यह बात कही। त्यागी ने बाजार विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि कोरोना महामारी के बाद शुरू की गई आवासीय परियोजनाओं के अगले कुछ वर्षों में पूरा होने पर कंपनी का राजस्व उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 20,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है। डीएलएफ के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) बादल बागड़ी ने कहा कि कंपनी ने सितंबर तिमाही में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कंपनी की संपत्तियों की गुणवत्ता, योजनाबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने, ब्रांड की मजबूती और विकास परियोजनाओं तथा नियमित आय देने वाले कारोबार में पूंजी के विवेकपूर्ण आवंटन को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट नहीं, आराम भी जरूरी! जानें रेस्ट डे के फायदे

प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा Bihar, राष्ट्रीय बैठक में बोले कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha

कांग्रेस ने 10 दिन के लिए बुक किया रामलीला मैदान, 1 नवंबर को जुटेंगे नेता, रैली के लिए NOC जारी, दिल्ली पुलिस ने क्या शर्तें रखीं?

सूखे के बीच BJP नेताओं ने गरबा पर बहाए करोड़ों रुपये, Congress ने लगाया आरोप