उन्नाव के डीएम निलंबित, उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के समग्र अनुदान में गड़बड़ी के मामले में उन्नाव के जिलाधिकारी देवेन्द्र पांडेय को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि परिषदीय स्कूलों में समग्र अनुदान के घोटाला मामले में सपा विधान पार्षद (एमएलसी) की ओर से राज्यपाल से शिकायत किए जाने के बाद अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिले के परिषदीय स्कूलों में खेल किट, पुस्तकालय, टाटपट्टी, पेंटिंग, अनुरक्षण, स्टेशनरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सामग्री एवं स्कूलों के रखरखाव के लिए 9.43 करोड़ रुपये का समग्र अनुदान जारी हुआ था। सामग्री खरीद में करोड़ों रुपये के घोटाले की बात सामने आने पर सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने बेसिक शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद से शिकायत की। 

इसे भी पढ़ें: शाहीनबाग धरना मुस्लिम देशों का भारत के खिलाफ एक वैश्विक षड्यंत्र: भाजपा विधायक

प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं अपर निदेशक संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान अमित सिंह बंसल को डीएम बांदा बनाया गया है। डीएम सहारनपुर आलोक कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी एवं गन्ना विकास विभाग एवं निदेशक गन्ना संस्थान राकेश कुमार मिश्रा को डीएम कन्नौज बनाकर भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि डीएम झांसी शिव सहाय अवस्थी विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी एवं गन्ना विकास विभाग तथा निदेशक गन्ना संस्थान बनाये गये हैं। डीएम प्रतापगढ़ मार्कण्डेय शाही को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया है। डीएम कुशीनगर अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग बनाया गया है। डीएम बांदा हीरा लाल को अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?