शाहीनबाग धरना मुस्लिम देशों का भारत के खिलाफ एक वैश्विक षड्यंत्र: भाजपा विधायक

shaheenbagh-strike-a-global-conspiracy-of-muslim-countries-against-india-says-bjp-mla
[email protected] । Feb 22 2020 6:45PM

सिंह ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ शाहीनबाग में प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर मुस्लिम देशों द्वारा प्रायोजित एक षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह धरना देश को विभाजित करने के लिए है।

बलिया (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे धरने को ‘‘देश को बांटने’’ के लिए मुस्लिम देशों का एक वैश्विक षड्यंत्र बताया है। सिंह ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ शाहीनबाग में प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर मुस्लिम देशों द्वारा प्रायोजित एक षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह धरना देश को विभाजित करने के लिए है।’’

इसे भी पढ़ें: आज का हिंदू धैर्य से सबकुछ सहन करते रहने वाला नहीं है

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘‘देश का दुश्मन बताया।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ओवैसी की आंतरिक भावनाएं भारत के खिलाफ हैं। वास्तव में औवैसी देश के दुश्मन हैं। यद्यपि वह यहां रहते हैं लेकिन उनकी भावना और आस्था पाकिस्तान में बसती है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘यदि उनका डीएनए टेस्ट हो तो साबित हो जायेगा कि जिन्ना की तर्ज पर वह इस देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़