द्रमुक ने शशिकला पर फैसले को ऐतिहासिक बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2017

चेन्नई। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में वी.के. शशिकला को दोषी करार देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव से अनुरोध किया कि वह तमिलनाडु में स्थिर सरकार बनाने की दिशा में कदम उठाएं। स्टालिन ने कहा, ‘‘लंबे समय के बाद न्याय हुआ है, करीब दो दशक के बाद। यह ऐतिहासिक फैसला है।’’

 

उन्होंने कहा कि यह फैसला दिखाता है कि नेताओं को सार्वजनिक जीवन में कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘फैसला दिखाता है कि कोई बच नहीं सकता। सार्वजनिक जीवन में शुचिता अत्यावश्यक है। यह सभी नेताओं के लिए सबक होगा।’’ स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, फैसले के बाद राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव को स्थाई सरकार बनाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। यह पूछने पर कि शक्ति परीक्षण की स्थिति में सदन में उनकी पार्टी क्या रूख अपनाएगी, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ‘‘द्रमुक का रूख देश के लिए लाभकारी होगा।’’

 

प्रमुख खबरें

तिरुवनंतपुरम में पूर्व DGP Sreelekha R ने दिलाई BJP को जीत, मेयर बनने की अटकलें तेज

केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: Mohan Yadav

Shilpa Shinde की भाभी जी घर पर हैं 2.O में फिर से हुई एंट्रीं, सुपरनेचुरल ट्वस्टि में के साथ दिखी अंगूरी भाभी

CBI ने साइबर अपराध गिरोह मामले में चीन के चार नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया