By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2025
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि उनकी द्रविड़ मॉडल सरकार आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर कदम उठाती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी द्रविड़ मॉडल सरकार आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। वह अपनी समृद्ध प्राकृतिक विरासत की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर कदम उठाती रहेगी।