DMK leader TKS Elangovan ने कहा, केंद्र मौजूदा Lok Sabha seat पर महिला आरक्षण लागू करे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

(16 अगस्त को प्रादे90 फाइल में प्रसारित खबर के इंट्रो में नाम में सुधार के साथ पुनः जारी) चेन्नई, 18 अगस्त द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टीकेएस एलंगोवन ने लोकसभा में सीट संख्या बढ़ाकर महिला आरक्षण लागू करने में हो रही देरी को महिलाओं का “अपमान” बताते हुए कहा कि केंद्र को सदन में मौजूदा सीट संख्या के आधार पर ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। एलंगोवन ने रविवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोगों को “धोखा देने” का आरोप भी लगाया। द्रमुक नेता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने पेश किया था और उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका विरोध किया था।

एलंगोवन ने कहा, “उन्हें (केंद्र सरकार को) मौजूदा सीट पर ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए।” उन्होंने सीट संख्या बढ़ाने में हो रही देरी को “महिलाओं का अपमान” बताया।द्रमुक नेता ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए टीवीके सरकार के पहले 100 दिनों के कथित खराब प्रशासनिक प्रदर्शन की आलोचना की और इसे “शून्य” बताया। एलंगोवन ने आरोप लगाया कि टीवीके सरकार ने केवल मौजूदा योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है। एलंगोवन ने कहा, “उनकी एकमात्र विचारधारा हर तरह से द्रमुक पर हमला करने की है।” एलंगोवन ने मुख्यमंत्री विजय के सरकार के खिलाफ साजिश को नाकाम करने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और वह उन दलों पर काफी निर्भर है, जिन्होंने द्रमुक के साथ गठबंधन के तहत चुनाव जीता था।

उन्होंने आगाह किया कि अगर सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रहती है, तो सहयोगी दल अपना समर्थन वापस ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

BSF DG Praveen Kumar का बड़ा बयान, Drone Threats से निपटने के लिए जवानों की Skill Upgradation जरूरी

Red Fort Blast Case के आरोपी Jasir Bilal Wani की याचिका खारिज, Delhi High Court ने डिफ़ॉल्ट ज़मानत से किया इनकार

डिप्रेशन और तनाव का इलाज अब दवाओं में नहीं, Blue Space Therapy के जरिए पानी में मिल रहा है गहरा सुकून

JNU Admission Row: दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने Deprivation Points पॉलिसी के तहत दाखिले को दी मंजूरी