DMK सांसदों ने शपथ लेने के बाद लगाए- उदयनिधि स्टालिन जिंदाबाद के नारे, बीजेपी ने उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2024

लोकसभा में शपथ लेने के बाद कई डीएमके सांसदों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की सराहना की। कुछ सांसदों ने उदयनिधि को अपना भविष्य भी कहा, जिसकी भाजपा ने कड़ी आलोचना की। वरिष्ठ द्रमुक नेता दयानिधि मारन ने अपनी शपथ समाप्त करते हुए कहा तमिल जिंदाबाद, कलैग्नार जिंदाबाद, पेरियार जिंदाबाद, अन्ना जिंदाबाद, मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन जिंदाबाद, उदयनिधि जिंदाबाद।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु जहरीली शराब केस में 58 मौत को लेकर विधानसभा में हंगामा, AIADMK विधायकों को किया गया निलंबित

उदयनिधि की सराहना करने वाले कुछ अन्य डीएमके नेताओं में कांचीपुरम के सांसद जी सेल्वम, सेलम के सांसद टीएम सेल्वगणपति, कल्लाकुरिची के सांसद मलैयारासन, अरानी के सांसद थरानिवेंथन और तिरुवन्नमलाई के सांसद सीएन अन्नादुरई शामिल हैं। हालाँकि, सभी सांसदों ने उदयनिधि स्टालिन की सराहना नहीं की और टीआर बालू, ए राजा और थंगा तमिल सेलवन जैसे कुछ नेताओं ने शपथ के पाठ के अलावा कुछ भी उल्लेख नहीं किया। कुछ सांसदों ने तमिलनाडु की प्रगति और द्रमुक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की