राजीव हत्या मामला: दोषियों की रिहाई के मामले में कांग्रेस को समझाए द्रमुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2018

चेन्नई। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी द्रमुक से मंगलवार को कहा कि वह राजीव गांधी हत्या मामले में सात दोषियों की रिहाई पर लोगों की भावनाओं के साथ चलने के लिए अपनी सहयोगी कांग्रेस को समझाने का प्रयास करे या फिर उसके साथ गठबंधन तोड़ दे। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित सात अभियुक्तों की रिहाई के लिए राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश को स्वीकृति प्रदान कर देंगे।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्यपाल तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और उनकी रिहाई के संबंध में कैबिनेट के फैसले को मंजूरी प्रदान कर देंगे। कांग्रेस ने कल इस कदम का विरोध किया था और इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य सरकार दोनों की आलोचना की थी। द्रमुक पर निशाना साधते हुए जयकुमार ने सवाल किया कि क्या पार्टी लोगों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए कांग्रेस को राजी करेगी।

उन्होंने द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन से सवाल किया, ‘मैं स्टालिन से पूछना चाहता हूं- द्रमुक का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। उनकी (दोषी लोगों की) रिहाई तमिलनाडु के तमिलों और लोगों की समग्र भावना है और लंबे समय से रही है।’ उन्होंने कहा कि क्या स्टालिन कांग्रेस को समझाएंगे और उसे अपने रूख पर फिर से विचार करने को कहेंगे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA