अगले चुनाव में सत्ता से बाहर हो जाएगी द्रमुक, परिसीमन में नहीं होगा अन्याय: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कभी बेहद प्रगतिशील राज्य रहा तमिलनाडु द्रमुक सरकार की नीतियों के कारण अराजकता का शिकार हो गया है और लोग इससे बेहद परेशान हैं तथा अगले विधानसभा चुनाव में इसे उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।

शाह ने विश्वास जताया कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में द्रमुक सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसके कारण उद्योग और युवा राज्य से पलायन कर रहे हैं।

‘टाइम्स नाउ समिट 2025’ में शाह ने कहा, “कभी दक्षिण भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य माना जाने वाला तमिलनाडु द्रमुक सरकार की नीतियों के कारण अराजकता का शिकार हो गया है, जिससे जनता बेहद परेशान है। आने वाले चुनाव में तमिलनाडु में राजग की सरकार बनेगी।”

गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि तमिलनाडु की जनता द्रमुक को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अगले परिसीमन कवायद को लेकर द्रमुक के विरोध के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए यह मुद्दा उठाया है।

उन्होंने कहा, क्या (केंद्र) सरकार ने परिसीमन पर कुछ कहा? उन्होंने इसे अब क्यों उठाया है? चुनाव के कारण उठाया है। पांच साल तक वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और अब अचानक उनकी नींद खुल गई है।” उन्होंने कहा, “मैं आपको बता दूं कि परिसीमन में किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.