मेट्रो के यात्रियों की संख्या में गिरावट का डीएमआरसी ने किया खंडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुये मेट्रो प्रबंधन ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने हाल ही में इस आशय की मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुये आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय से मेट्रो के यात्रियों की संख्या में कमी का कारण बताने की मांग की थी। इसके जवाब में मंत्रालय के मातहत दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को कहा कि अक्तूबर 2017 की तुलना में इस साल फरवरी में मेट्रो के यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने मेट्रो की रेडलाइन के गाजियाबाद तक विस्तार का किया उद्घाटन

डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘2017 में मेट्रो का किराया बढ़ाये जाने के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आने की बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गयी है। यह स्पष्ट किया जाता है कि अक्तूबर 2017 में किराया बढ़ाये जाने के समय मेट्रो के यात्रियों की औसत संख्या 24.35 लाख प्रतिदिन थी। फरवरी 2019 में यह बढ़कर 27.26 लाख हो गयी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे दिलशाद गार्डन-न्यू बस अड्डा सेक्शन का उद्घाटन

मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की इस संख्या में एयरपोर्ट मेट्रो लाइन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों का आंकड़ा शामिल नहीं है। डीएमआरसी का दावा है कि फरवरी 2019 में कुछ ऐसे दिन भी रहे जब यात्रियों की संख्या 30 लाख के आंकड़े को भी पार कर गयी। एक अन्य ट्वीट में मेट्रो ने इन आंकड़ों के आधार पर कहा, ‘‘इसलिये यह सोचना गलत है कि मेट्रो के यात्रियों की संख्या घट रही है। इसके उलट यात्रियों की संख्या में तीन लाख का इजाफा हुआ है।’’ आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मेट्रो प्रबंधन के स्पष्टीकरण से सहमति जताते हुये डीएमआरसी के ट्वीट को री-ट्वीट किया। उल्लेखनीय है कि मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी का विरोध कर रही दिल्ली की केजरीवाल सरकार केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा को नजरंदाज कर लगातार किराया बढ़ाने का आरोप लगा रही है। दिल्ली सरकार का दावा है कि किराया बढ़ोतरी के कारण मेट्रो के यात्रियों की संख्या घट रही है। 

 

प्रमुख खबरें

Immunity Booster In Summer | क्या आप इस गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं? इन 5 आंवले से बने व्यंजनों को आज़माएं

कांग्रेस ने मान ली अपनी हार, Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

Chai Par Sameeksha: रायबरेली में राहुल बचा पाएंगे गांधी परिवार का किला, प्रियंका क्यों नहीं लड़ीं चुनाव?

भारतीय मूल की Sunita Williams मंगलवार को तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा करने को तैयार